कन्नौज, मई 7 -- कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत जीटी रोड हाईवे पर फूटी पुलिया के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार मासूम समेत दंपत्ति घायल हो गए। गंभीर हालत में महिला को मेडिकल कॉलेज तिर्वा रेफर किया गया। सिकंदरपुर चौकी क्षेत्र के ग्राम नौली निवासी अजीत कुमार कश्यप पुत्र जौहरीलाल के साढ़ू श्याम सिंह नवीगंज चौकी क्षेत्र के टोडरपुर गांव में रहते हैं। गुरुवार को उनके साढ़ू के लडक़े रीतेश की शादी होनी है। वह अपनी पत्नी शीला और अपने तीन वर्षीय बच्चे दर्श के साथ बाइक से अपने साढ़ू श्याम सिंह के गांव जा रहे थे। जब वह फूटी पुलिया के पास पंहुचे, तभी पीछे से आ रहे ट्रैक्टर ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे वह तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह भी पढ़ें- ट्रैक्टर-ट्राली की टक्कर से महिला की मौत वहां स्थानीय लोगों की मदद से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.