देवघर, अप्रैल 5 -- देवघर। कुंडा थाना क्षेत्र के गौरीपुर गांव के पास रविवार सुबह एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। घटना के बाद एंबुलेंस सेवा समय पर नहीं पहुंचने से स्थानीय लोगों में नाराजगी देखी गई। मिली जानकारी के अनुसार, ट्रैक्टर चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए सड़क पर जा रही बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक चालक 30 वर्षीय सचिन कुमार रजक और बाइक पर सवार 25 वर्षीय रंजीत कुमार रजक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायल मधुपुर थाना क्षेत्र के मिश्रणा गांव के निवासी बताए जा रहे हैं। घायलों ने बताया कि वे दोनों किसी काम से देवघर आए थे और वापस अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान गौरीपुर गांव के पास एक अनियंत्रित ट्रैक्टर ने उनकी बाइक में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.