इटावा औरैया, मार्च 17 -- भरथना रोड पर इकदिल थाना क्षेत्र के केशोंपुर कला के पास मंगलवार शाम ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार दो दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गए। भरथना के सजल पुत्र सतेंद्र कुमार निवासी राजागंज और उसका दोस्त देवराज पुत्र राजेंद्र कुमार निवासी सिंधी कॉलोनी बाइक से शहर की ओर आ रहे थे। इसी दौरान केशोंपुर कला के पास ट्रैक्टर ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया। दोनों युवकों की हालत गंभीर बनी हुई है और उनका इलाज जारी है। पुलिस ने ट्रैक्टर की तलाश शुरू कर दी है और मामले की जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स...