कन्नौज, मई 14 -- सौरिख थाना क्षेत्र के तरींद मोड़ के पास देर रात करीब साढ़े 8 बजे तेज रफ्तार ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। राहगीरों और स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सौरिख भेजा गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद शिवम की हालत गंभीर होने पर उसे रेफर कर दिया गया। थाना एरवा कटरा क्षेत्र के गांव उमरैन निवासी शिवम शर्मा अपने साथी गुड्डू के साथ गांव रामपुर में प्लंबर का कार्य करने गए थे। देर रात काम समाप्त कर बाइक से वापस घर लौट रहे थे। यह भी पढ़ें- ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत जब वह चपुन्ना क्षेत्र के तरिंद मोड़ के पास दुर्गा देवी तिराहे पर पहुंचे, तभी सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इत...