कन्नौज, जून 19 -- छिबरामऊ। सौरिख रोड पर भगवंतपुर गांव के पास गिट्टी डाल रहे ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर से बाइक सवार भगवंतपुर गांव निवासी हिमांशू पुत्र रघुपाल व उसकी पत्नी मधु घायल हो गए। हादसा होते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना पर कोतवाली पुलिस और एंबुलेंस पहुंच गई। बाद में इलाज के आश्वासन के बाद दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...