लखीमपुरखीरी, मार्च 21 -- शुक्रवार अपरान्ह करीब सवा बजे निघासन-ढखेरवा रोड पर कस्बे से आधा किमी दूर तेज रफ्तार ट्रैक्टर चालक ने बाइक से अपनी ससुराल रकेहटी जा रहे सिंगाही के युवक आदित्य की बाइक में सामने से टक्कर मार दी। इससे आदित्य बुरी तरह जख्मी हो गया। उसकी बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर-ट्राली छोड़कर भाग गया। एसआई ज्योति मिश्रा ने राहगीरों की मदद से युवक को सीएचसी भेजकर दोनों गाड़ियों को कोतवाली पहुंचवाया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...