कन्नौज, फरवरी 27 -- तिर्वा, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के सौंसरी गांव के सामने शुक्रवार की सुबह तेज रफ्तार ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार ग्रामीण घायल हो गया। मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान ग्रामीण की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है। ठठिया थाना क्षेत्र के मठकेपुर्वा गांव निवासी शंकर लाल 55 वर्षीय पुत्र हीरालाल गुरुवार को अपनी रिश्तेदारी में तालग्राम गए थे। शुक्रवार की सुबह वापस आते समय जब वह सौंसरी गांव के सामने पहुंचे, तभी पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसा होते ही आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। घायल को एम्बुलेंस की मदद से मेडिकल कॉलेज के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया। यहां इलाज के दौरान ग्रामीण की मौत हो गई। सूचना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.