हरदोई, मई 21 -- बेहंदर। संडीला गौसगंज मार्ग पर हिया पुल के पास गुरुवार की शाम ट्रैक्टर-ट्रॉली और बाइक की आमने-सामने भिड़ंत में बाइक पर सवार की मौत हो गई। वहीं, चालक घायल हो गया। अनियंत्रित ट्रैक्टर खन्ती में पलट गया। कासिमपुर थाना क्षेत्र के संडीला मार्ग पर हिया पुल के पास संडीला की ओर से तेज रफ्तार जा रहे ट्रैक्टर ट्राली ने सामने से आ रहे बाइक सवार की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। इसमें बाइक चला रहे हिया गांव निवासी चंद्रपाल गम्भीर रूप से घायल हो गए। वहीं पीछे बैठे 55वर्षीय रसूलपुर गांव निवासी सुभाष की मौके पर ही मौत हो गई। ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर खंती में जाकर पलट गया। मौके पर पहुंची कासिमपुर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने ट्रैक्टर ट्राली को कब्जे में ले लिया है। वहीं ट्रैक्टर चालक फरार हो गया। का...