महोबा, फरवरी 25 -- पनवाड़ी, संवाददाता। तेज गति से जा रहे ट्रैक्टर ने बाइक को टक्कर मार दी। राजमार्ग में हुए हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई। जबकि उसके दो साथी घायल हो गए। दुर्घटना के बाद लोगों ने सड़क पर विरोध प्रदर्शन कर जाम लगाया। पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है। मंगलवार की देर शाम महोबकंठ थाना क्षेत्र के इटोरा गांव निवासी विपिन अपने साथियों के साथ बाइक से जा रहा था। महोबा रोड बालाजी फिलिंग स्टेशन के पास तेज गति से आ रहे ट्रैक्टर ने बाइक को टक्कर मार दी। दुर्घटना के बाद बाइक सवार सड़क पर गिर गए। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने मौके से भाग रहे ट्रैक्टर को घेर लिया और पुलिस को सूचना दी। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टरों ने विपिन को मृत घोषित कर दिया। जबकि उसके साथी अज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.