ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार किसान उछलकर सड़क पर गिरा, मौत
फिरोजाबाद, अप्रैल 7 -- थाना जसराना क्षेत्र में अपने जीजा के घर जा रहे बाइक सवार किसान को ट्रैक्टर ने रौंद दिया। सिर में गंभीर चोट लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस उसे ट्रामा सेंटर लेकर आई। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। अरांव थाना क्षेत्र के गांव नगला खंदारी निवासी 35 वर्षीय किसान अमर सिंह पुत्र मातादीन सोमवार देर शाम एटा के विरामपुर निवासी अपने जीजा कोमल सिंह के घर बाइक से जा रहा था। उसी दौरान पटीकरा पुल के निकट पीछे से आ रहे अनियंत्रित ट्रैक्टर ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि किसान बाइक से उछलकर सड़क पर गिर पड़ा। सिर में चोट लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। यह देखकर चालक ट्रैक्टर लेकर भाग गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.