मैनपुरी, अप्रैल 26 -- कुरावली-घिरोर मार्ग पर ट्रैक्टर और बाइक की भिड़ंत में 54 वर्षीय अधेड़ की मौत हो गई तथा दो अन्य घायल हो गए। घायलों को जिला चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया है। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया। घटना की कोई तहरीर पुलिस को नहीं दी गई है। अधेड़ की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम नगला हरदत्त निवासी 54 वर्षीय अहिवरन सिंह पुत्र श्रीपाल तथा उनका पुत्र रोहन थाना क्षेत्र के एक गांव में दावत खाने गए थे। वे रात 10 बजे बाइक से घर लौट रहे थे, तभी घिरोर मार्ग पर अशोकपुर ईंट-भट्ठा के निकट ट्रैक्टर ने बाइक में टक्कर मार दी जिससे अहिवरन सिंह की मौत हो गई तथा उनका पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गया। बाइक सवार मनोज नाम का एक युवक भी घायल हुआ ह...