अमरोहा, मार्च 15 -- अमरोहा। नौगावां सादात क्षेत्र में ट्रैक्टर की टक्कर से टेंपो चालक समेत नौ लोगों के घायल होने के मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। टेंपो चालक की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिसका मुरादाबाद के एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। हादसा 11 मार्च की दोपहर करीब एक बजे हुआ था। गांव धनौरी मीर निवासी यूनुस द्वारा दर्ज गई एफआईआर के मुताबिक उनका छोटा भाई यूसुफ अपने टेंपो से नौगावां सादात से सवारियां लेकर अमरोहा जा रहा था, जैसे ही टेंपो मखदूमपुर गांव के सामने पहुंचा, तभी पीछे से आ रहे एक अज्ञात ट्रैक्टर ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि टेंपो में सवार सभी नौ लोग घायल हो गए। घायलों में टेंपो चालक यूसुफ की हालत नाजुक बनी हुई है। उन्हें तत्काल मुरादाबाद के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.