गंगापार, अप्रैल 7 -- मऊआइमा, हिन्दुस्तान संवाद। मजदूरी करके बाइक से घर जाते समय राजमिस्त्री को ट्रैक्टर ने जोरदार टक्कर मार दी। जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां देर रात में राजमिस्त्री की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में ले कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पत्नी ने ट्रैक्टर चालक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।मऊआइमा थाना क्षेत्र के ग्राम जाम्हा खास बाज़ार निवासी 54 वर्षीय रामचन्द्र पुत्र स्वर्गीय राम खेलावन राजमिस्त्री हैं। वह दूल्हेपुर से काम करके देर शाम को बाइक से घर जा रहे थे। जैसे वह तेजपुर स्थित पेट्रोल पंप के पास पहुंचे अनियंत्रित ट्रैक्टर ने रामचन्द्र के बाइक में जोरदार टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। देर रात में रामचन्द्र की मौत हो गई। मृतक की पत्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.