बिजनौर, मार्च 9 -- नूरपुर। गांधीनगर निवासी चाट का ठेला लगाने वाले युवक के ठेले में ट्रैक्टर की टक्कर लगने से वह गंभीर घायल हो गया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। शनिवार की रात आठ बजे मोहल्ला गांधीनगर निवासी रवि 41 वर्ष पुत्र कलवा अपने चाट के ठेले को लेकर घर जा रहा था। सब्जी मंडी के गेट के सामने बिजनौर नूरपुर हाईवे पर पीछे से आ रहे अज्ञात ट्रैक्टर टक्कर मार कर फरार हो गया। प्रत्यक्षदाशियो ने गम्भीर घायल को सामुदायिक केंद्र पहुंचाया जहां से उसे जिला अस्पताल भेजा गया। रविवार की सुबह उपचार के दौरान युवक की मौत होगयी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...