उरई, मार्च 27 -- उरई। शहर कोतवाली क्षेत्र के नया पटेल नगर निवासी शान मोहम्मद ने तहरीर देकर बताया कि लाल रंग के ट्रैक्टर के चालक सुशील वर्मा निवासी कस्बा क्षेत्र ने लापरवाही से ट्रैक्टर चलाते हुए उनकी मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी। हादसे में उनके पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन उन्हें अस्पताल ले गए, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...