अमरोहा, फरवरी 24 -- अमरोहा। 10 दिन पूर्व ट्रैक्टर ट्रिपलर की टक्कर से घायल हुए मजदूर की उपचार के लिए मेरठ ले जाते समय मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। मामले में मृतक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। रजबपुर थाना क्षेत्र में खेड़की भूड़ के जंगल में हादसा 14 फरवरी की सुबह 7:30 बजे हुआ था। क्षेत्र के गांव बलदाना हीरा सिंह निवासी चरन सिंह का बेटा शीलचंद जंगल में भूरे के खेत में गन्ना छीलने गया था। आरोप है कि गांव खेड़की भूड़ के रहने वाले जितेंद्र ने लापरवाही से ट्रैक्टर चलाते हुए शीलचंद को टक्कर मार दी थी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। जोया रोड स्थित निजी अस्पताल से बीती 19 फरवरी को डॉक्टर ने उसे डिस्चार्ज कर दिया था लेकिन हालत में सुधार नहीं होने पर परिजन ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.