गाज़ियाबाद, अप्रैल 16 -- मुरादनगर। वसुंधरा क्षेत्र की गंगा नहर कॉलोनी में मयूर त्यागी अपने परिवार के साथ रहते हैं। मयूर के अनुसार 28 मार्च को उनके पिता मदन त्यागी और मां उषा किसी काम के चलते मेरठ गए थे। शाम को वापसी के दौरान मुरादनगर क्षेत्र में अबूपुर गांव के निकट सामने से गलत दिशा से आ रहे एक ट्रैक्टर ने कार में टक्कर मार दी। हादसे में उसके माता-पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर मारने के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हाे गया। यह भी पढ़ें- कार की टक्कर से घायल व्यक्ति की उपचार के दौरान घायल की मौत

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...