मिर्जापुर, जून 7 -- अहरौरा/मिर्जापुर। अहरौरा थाना क्षेत्र के अहरौरा-चकिया मार्ग पर खाजगीपुर गांव के पास रविवार को दोपहर में ट्रैक्टर और कार में हुई आमने सामने की भिड़ंत में कार वार तीन लोग घायल हो गए। घायलों में एक व्यक्ति को अधिक चोट लगने के कारण अहरौरा के निजी अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद ट्रामा सेन्टर वाराणसी रेफर कर दिया गया। ट्रैक्टर ट्राली पर छड़ लाद कर चालक चकिया से अहरौरा की तरफ आ रहा था। वहीं कार अहरौरा से चकिया की ओर जा रही थी। जैसे ही खाजगीपुर गांव के पास पहुंचे दोनेां में आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में कार सवाल तीस वर्षीय राकेश कुमार एवं दो अन्य लोग घायल हो गए।

घटना के बाद की स्थिति घटना के बाद मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने कार सवार सभी घायलों को तत्काल निजी साधन से स्थानीय पर निजी अस्पताल पहुंचाया। सूचना पाकर मौ...