कन्नौज, मार्च 14 -- छिबरामऊ, संवाददाता। सौरिख तेज रफ्तार ट्रैक्टर की टक्कर से एक कार क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि कार चालक बाल-बाल बच गया। घटना के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। पीड़ित चालक ने थाने में प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।उत्तराखंड के थाना नानकमता क्षेत्र के कस्बा कल्याणपुर निवासी अमरीक सिंह पुत्र जीत सिंह ने सौरिख थाने में दी गई तहरीर में बताया कि 14 मार्च की सुबह लगभग 10 बजे वह अपनी कार से जनपद औरैया के थाना बिधूना जा रहे थे। जैसे ही उनकी कार सौरिख थाना क्षेत्र के बिधूना मार्ग स्थित जायका होटल के पास पहुंची, तभी सामने से तेज रफ्तार में आ रहे ट्रैक्टर ने उनकी कार में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से कार क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि चालक अमरीक सिंह को मामूली चोट...