संभल, मार्च 2 -- थाना धनारी क्षेत्र के गांव खजरा-छपरा के निकट रविवार सुबह टैक्टर की टक्कर से ई-रिक्शा सवार युवक की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए सीएचसी भेजा। जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर सभी घायलों को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा। रविवार सुबह सात बजे करीब थाना धनारी के गांव खजरा छपरा के निकट खाद से लदे ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। इससे ई-रिक्शा क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार थाना धनारी के गांव सुल्तानगढ़ निवासी करीब 38 वर्षीय युवक शकील पुत्र हफीज की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि समीना पत्नी मोहम्मद रफीक, भूरे पुत्र हफीज व रहबर अली पुत्र मुंशी निवासी गांव सुल्तानगढ़ घायल हो गए। इस बीच ...