बदायूं, जून 17 -- बदायूं/उझानी। भात मांगने ई- रिक्शा से उझानी के गठौना गांव आ रहे परिवार के लोग हादसे का शिकार हो गए। बदायूं-मथुरा हाईवे पर उझानी कोतवाली इलाके में करुआ पुल के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा में सामने से टक्कर मार दी। हादसे में छह लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए। मरने वालों में सभी महिलाएं हैं। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी को सीएससी भेजा जहां से घायलों में मेडिकल कॉलेज भेज दिया। सूचना पर परिवार के लोग मेडिकल कॉलेज पहुंचे। यहां पर अपनों की लाश देखकर बदहवास हो गए। यह भी पढ़ें- यूपी में दर्दनाक सड़क हादसा, बरेली-मथुरा हाइवे पर ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, 6 लोगों की मौत उझानी कोतवाली क्षेत्र के गठौना गांव निवासी दल सिंह के पुत्र कुमारपाल की 29 जून को शादी है। परिव...