फतेहपुर, मार्च 31 -- फतेहपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र के जमालपुर काली मंदिर के पास मंगलवार को एक सड़क हादसे में ई-रिक्शा पलट गया। हादसा उस समय हुआ जब तेज रफ्तार से आ रहे ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में सवार छह लोग घायल हो गए, जिन्हें एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायलों में बसोहनी गांव की नीता देवी (35), राज पटेल (12), लक्ष्मी पाल (40), रन्नो देवी (55), शिवानी शुक्ला (20) तथा बिसापुर निवासी अंकुल पाल (25) शामिल हैं। घायलों ने बताया कि वह सभी लोग शहर से जरूरी काम निपटाकर अपने घर लौट रहे थे। स्थानीय लोगों की सूचना पर एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। परिजनों ने ट्रैक्टर चालक की लापरवाही को हादसे का कारण बताया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...