फर्रुखाबाद कन्नौज, फरवरी 27 -- कायमगंज। थाना नवावगंज क्षेत्र के गांव वघोरा निवासी अरजेश कुमार बाइक से अपने मामा के घर दारापुर जा रहे थे। रास्ते मे गांव रक्षपालपुर चौराहे के पास सामने से आ रहे तेज रफ़्तार ट्रैक्टर ने उसकी बाइक मे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बाइक सवार उछल कर दूर जा गिरा और गंभीर घायल हो गया। उधर मौका पाकर चालक ट्रैक्टर लेकर फरार हो गया। आसपास के लोगो व 108 एम्बुलेंस की सहायता से उसे सीएचसी भर्ती कराया गया। जहाँ प्राथमिक इलाज के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टर ने लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...