ट्रैक्टर की चपेट मे आने से अधेड की मौत
जौनपुर, जून 30 -- सुइथाकला (जौनपुर), हिन्दुस्तान संवाद। थाना सरपतहां क्षेत्र के एक गांव में सोमवार रात आठ बजे साइकिल से घर जाते समय मिट्टी लदे ट्रैक्टर की चपेट मे आ जाने से एक अधेड़ की मौत हो गई।इस घटना से मृतक के परिवार में कोहराम मच गया। ज्ञात हो कि थाना क्षेत्र के एकतला गांव निवासी 62 वर्षीय सीताराम विन्द सोमवार को रात रामनगर बाजार से साइकिल से घर जा रहे थे। कटघर गांव के पास मिट्टी ढो रहे ट्रैक्टर की चपेट मे आ जाने से घायल हो गए। मौके पर परिजन पहुंच कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सुइथाकला ले गए जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस शव को पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया । पुलिस ट्रैक्टर को ट्राली समेत पकड़कर थाने लाकर मुकदमा दर्ज कर लिया है। मृतक के दो बेटे है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.