गुमला, अप्रैल 9 -- रायडीह प्रतिनिधि । जिले के रायडीह प्रखंड के सुरसांग थाना क्षेत्र के जरजट्टा महुआटोली के समीप बुधवार शाम करीब सात बजे ट्रैक्टर की चपेट में आने से स्कूटी सवार 42 वर्षीय शशिभूषण एक्का की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है। जानकारी के अनुसार ट्रैक्टर महुआटोली की ओर जा रहा था। वहीं शशिभूषण एक्का अपनी स्कूटी से उसी दिशा में घर लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में ट्रैक्टर की चपेट में आने से उनकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही सुरसांग पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही ट्रैक्टर को भी जब्त कर लिया गया है। मृतक के दो छोटे बच्चे हैं। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...