रायबरेली, मार्च 12 -- रायबरेली, संवाददाता। जिले में गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया, जिसमें तेज रफ्तार ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार युवक और युवती गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा परशदेपुर-हाजीपुर संपर्क मार्ग पर संजय नगर गांव के पास हुआ। दुर्घटना इतनी भयावह थी कि युवक का पैर ट्रैक्टर में लगे रोटावेटर में फंसकर बुरी तरह कट गया। मिली जानकारी के अनुसार, सूरज सिंह पुत्र वीरेंद्र सिंह, निवासी पूरे बसावन मजरे राहाटीकर, अपनी बाइक से शशि पुत्री दिनेश को लेकर परशदेपुर से अपने घर वापस लौट रहे थे। दोनों जैसे ही संजय नगर गांव के पास पहुंचे, तभी तेज रफ्तार से आ रहे एक ट्रैक्टर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों बाइक से गिरकर सड़क पर जा गिरे।दुर्घटना के दौरान सूरज सिंह का पैर ट्रैक्टर में लगे रोटावेटर में फंस ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.