कोडरमा, मार्च 7 -- जयनगर, निज प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के कटिया पंचायत सचिवालय के समीप शनिवार की सुबह करीब 11 बजे एक ट्रैक्टर की चपेट में आने से एक युवक घायल हो गया। घायल युवक की पहचान कटिया पंचायत के मनीडीह टोला निवासी 18 वर्षीय सुधीर यादव पिता स्व. प्रकाश यादव के रूप में की गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सड़क किनारे एक ट्रैक्टर खड़ा था। उसी दौरान एक बच्चा ट्रैक्टर के इंजन के पास खेल रहा था, जबकि सुधीर यादव ट्रैक्टर के पास ही खड़ा था। खेल-खेल में बच्चे ने ट्रैक्टर में लगी चाबी घुमा दी, जिससे ट्रैक्टर अचानक चालू होकर आगे बढ़ने लगा। अचानक हुई इस घटना में ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर आसपास के लोग जुट गए और तत्काल घायल युवक को उपचार के लिए एक निजी क्लिनिक ले जाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ...