फर्रुखाबाद कन्नौज, मार्च 26 -- कायमगंज, संवाददाता। कंपिल रोड पर मंगलवार देर रात जुगाड़ ठेले वाहन से गिरे मजदूर को पीछे से आ रहे आलू लदे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने रौंद दिया। हादसे में युवक की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि चालक ट्रैक्टर छोड़कर फरार हो गया। जवान बेटे की मौत से परिवार में कोहराम मचा है।प्रेम नगर निवासी 30 साल का राजेश अपने पिता हरपाल और अन्य मजदूरों के साथ पड़ोस के गांव जिजपुरा स्थित एक तंबाकू गोदाम में मजदूरी करने गया था। मंगलवार देर रात सभी मजदूर गांव के ही अजय पाल के जुगाड़ ठेला वाहन पर सवार होकर घर लौट रहे थे। परिजनों के मुताबिक जैसे ही ठेला प्रेम नगर रोड की ओर पहुंचा, जुगाड़ चालक ने उसे तेजी से मोड़ दिया। मोड़ पर अचानक संतुलन बिगड़ने से राजेश सड़क पर जा गिरा। राजेश के गिरते ही पीछे बैठे मजदूरों में चीख-पुकार मच गई। इसी बीच कंपिल क...