साहिबगंज, मई 15 -- उधवा। उधवा-दरगाडंगा आरईओ सड़क पर गुरुवार की सुबह ट्रैक्टर की चपेट में आने से नौ साल का बालक गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार बालक शहबाज शेख उधवा चौक से सब्जी लेकर दरगाडंगा जा रहा था।इसी बीच दरगाडंगा आम बगान के पास विपरीत दिशा से एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर की चपेट में आने से शहबाज गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने घायल बालक को अनान-फनान में राजमहल अनुमंडलीय अस्पताल लेकर पहुंचे। डॉक्टर ने प्रारंभिक इलाज के बाद बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया है।परिजनों ने बताया कि बालक के सिर पर गंभीर चोट लगी है। यह भी पढ़ें- सड़क दुर्घटना में मजदूर घायल समाचार लिखे जाने तक बालक का इलाज पश्चिम बंगाल के धुलियान अस्पताल में चल रहा था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...