ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत, एक जख्मी
पलामू, मार्च 1 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। रामगढ़ थाना क्षेत्र के उलडंडा पंचायत के बानालात गांव के तीन मुहान के समीप रविवार की शाम बिजली पोल लगाने वाले ट्रैक्टर के चपेट में आने से एक बाइक सवार की मौत हो गई है। जबकि एक जख्मी है। स्थानीय लोगों के सहयोग से जख्मी को गंभीर स्थिति में मेदिनीनगर एमआरएमसीएच में भर्ती कराया गया है। जहां इलाज जारी है। मृतक की पहचान बानालात निवासी 58 वर्षीय कन्हाई सिंह के रूप में हुई है। वहीं जख्मी विवेक सिंह का इलाज जारी है। रामगढ़ थाना प्रभारी ओम प्रकाश शाह ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही रामगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर हुए आवश्यक कार्रवाई में जुट गई है। जख्मी के परिजनों ने पुलिस के समक्ष बताया कि दोनों रामगढ़ बाजार से खरीदारी कर घर लौट रहे थे। रास्ते में अजय शाह की दुकान के पास मोटरसाइकिल ख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.