गोड्डा, अप्रैल 20 -- गोड्डा संवाद सूत्र । गोड्डा जिले के पोड़ैयाहाट थाना क्षेत्र अंतर्गत भलूआ मोड़ के समीप एक सड़क हादसा सामने आया है, जहां ट्रैक्टर की चपेट में आने से पिता-पुत्र घायल हो गए। घायलों की पहचान प्रकाश रविदास और उनके पुत्र दीपक रविदास के रूप में की गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, दोनों पिता पुत्र अपने गांव सरवा से किसी जरूरी कार्य से मेडिकल स्टोर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान भलूआ मोड़ के पास अचानक एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों सड़क पर गिरकर बुरी तरह घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई। आसपास मौजूद स्थानीय लोगों ने तुरंत मानवता का परिचय देते हुए दोनों घायलों को उठाया और बिना देर किए इलाज के लिए गोड्डा सदर अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में चिकित्सकों द्वारा दोनों का...