जौनपुर, फरवरी 1 -- महाराजगंज(जौनपुर), हिन्दुस्तान संवाद। पड़ाव पर ट्रैक्टर की चपेट में आने से दो वर्षीय एक बालक की दर्दनाक मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया सूचना पर पहुची पुलिस ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर बालक के शव को पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार सवंसा पड़ाव पर रवि मोदनवाल मिठाई की दुकान चलाते हैं जहा परिवार के साथ रहते भी है। दुकान पर 2 वर्षीय पुत्र अभी मोदनवाल के साथ बैठे थे। किसी काम में लग गये बालक अचानक रोड की तरफ चला गया। बदलापुर की तरफ बालू, सरिया लादकर जा रहे ट्रैक्टर की चपेट में आ गया। जिससे दबकर उसकी दर्दनाक मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया परिजनों का रो कर बुरा हाल है। सूचना पर पहुंची पुलिस ट्रैक्टर, चालक को कब्जे में ले लेकर बालक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस संबंध में थाना...