पलामू, अप्रैल 27 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के जपला-नवीनगर मुख्य सिंचाई नहर मार्ग में रविवार की रात में लोटनियां गांव के समीप ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार सह दिहाड़ी मजदूर की मौत हो गई है। मृतक की पहचान बिहार राज्य अररिया थाना क्षेत्र के बगड़हारा गांव निवासी 27 वर्षीय अशरफ के रूप में की गई है। हुसैनाबाद थाना प्रभारी चंदन कुमार ने बताया कि सूचना मिलने के बाद शव को कब्जे में लेते हुए आवश्यक प्रक्रिया के बाद सोमवार को हुसैनाबाद अनुमंडलीय अस्पताल में पोस्टमार्टम करा कर शव परिजनों को सौंप दिया गया है। ट्रैक्टर को जब्त कर लिया गया है। यह भी पढ़ें- बांका: ट्रक की चपेट में आने से साइकिल सवार युवक की मौत, चालक फरार जबकि चालक अब तक फरार है। मृतक के पिता ने पुलिस के समक्ष बताया कि वह रेलवे में दिहाड़ी मजदूर के रूप में क...