बाराबंकी, अप्रैल 9 -- दरियाबाद, संवाददाता। दरियाबाद के मिरकापुर गांव में गेहूं की मड़ाई के दौरान एक हादसा हो गया। किसान के खेत में थ्रेसर से गेहूं की मड़ाई पूरी हो चुकी थी। इसी बीच चालक राजकुमार ट्रैक्टर बंद करने के लिए पहुंचा, लेकिन अचानक उसका हाथ गियर पर पड़ गया। इससे ट्रैक्टर थ्रेसर के साथ आगे बढ़ गया और चालक उसकी चपेट में आकर घायल हो गया। हादसे में ट्रैक्टर के अगले हिस्से से दबकर राजकुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने किसी तरह ट्रैक्टर को रोका और घायल को बाहर निकाला। घटना के बाद खेत पर अफरा-तफरी मच गई।घायल चालक के भाई के मुताबिक राजकुमार को गंभीर चोटें आई हैं। उन्हें पहले निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां एक्सरे में पसलियों की हड्डियां टूटने की पुष्टि हुई। हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल के चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के ब...