पलामू, मार्च 18 -- विश्रामपुर। जिले के नावा बाजार थाने के सोहदाग खुर्द पंचायत के कुमी खुर्द गांव के सलैया टीकर टोले पर बुधवार को दोपहर एक ट्रैक्टर की चपेट में आने से अनुसूचित जनजाति परहिया परिवार के एक छह वर्षीय बच्चे की कुचलकर दर्दनाक मौत हो गयी है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस को जाने से पहले आरोपियों ने शव को वहां से हटवाकर मैनेज करने में जुट गए हैं। जिससे मौके पर पहुंची पुलिस शव को बरामद नहीं कर पाई है। थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस शव और आरोपियों की खोजबीन की लेकिन कोई नहीं मिली है।आवेदन मिलते ही आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...