बेगुसराय, जनवरी 28 -- बीहट। एफसीआई थाना क्षेत्र के बीहट चांदनी चौक पर बुधवार की दोपहर ट्रैक्टर की चपेट में आने से ऑटो पर सवार खांजहांपुर निवासी प्रवीण कुमार गंभीर रूप से जख्मी हो गया। एफसीआई थाना के अवर निरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने जख्मी को इलाज के लिए बीहट निजी क्लीनिक में भर्ती कराया। पुलिस ने ट्रैक्टर को जब्त कर लिया है जबकि चालक भागने में सफल रहा। स्थानीय लोगों ने बताया कि ऑटो से युवक जा रहा था, तभी ट्रैक्टर चालक ने लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए युवक को ठोकर मार दी और युवक सड़क पर गिरकर घायल हो गया। प्राथमिक इलाज के बाद परिजन उसे बेगूसराय ले गये हैं। (नि.सं.)

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...