समस्तीपुर, मई 25 -- सिंघिया। सिंघिया-मसानखोन मुख्यपथ स्थित महरा चिमनी मोर पर सोमवार एक ट्रैक्टर असंतुलित होकर दस फिट गड्ढे में पलट गया। ट्रैक्टर पर सवार आधा दर्जन महिला घायल हो गई। आनन फानन से सभी को सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां एक महिला की गंभीर स्थिति को देखते हुए डीएमसीएच रेफर कर दिया। रास्ते में ले जाने के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतका की पहचान नगरपंचायत सिंघिया के पैकरा गांव निवासी बिट्टल यादव की पत्नी सावित्री देवी(45) के रूप में की गई। अन्य का इलाज जारी है। स्थानीय लोगों ने बताया कि सावित्री अपने ही गांव की आधा दर्जन महिला के साथ घास लाने गई थी। यह भी पढ़ें- ट्रैक्टर की चपेट में आने से एक महिला की मौत, आधा दर्जन जख्मी वापस लौटते वक्क सिंघिया की और आ रहे एक ट्रैक्टर को रोक कर सभी घास के साथ उस पर सवार हो गई। महरा चिमनी मोर पर ट्रै...