एटा, अप्रैल 29 -- गांव दादूपुर खुर्द में बुधवार सुबह खुले मैदान में चारपाई पर सो रहे किसान की ट्रैक्टर से कुचलकर मौत हो गई। भतीजे ने रंजिश में हत्या का आरोप लगाया है। थाना अलीगंज के गांव दादूपुर खुर्द निवासी राम अवतार (52) पुत्र रामेश्वर सिंह बुधवार सुबह करीब 6 बजे घर के सामने स्थित मैदान में सो रहे थे। बताया जा रहा है कि गांव के ही गौरव पुत्र बलवीर ट्रैक्टर को पीछे कर रहे थे। ट्रैक्टर में चकोरी लदी होने के कारण पीछे ध्यान नहीं गया। चारपाई पर सो रहे राम अवतार पर ट्रैक्टर चढ़ गया। इससे उनकी दर्दनाक मौत हो गई। दुर्घटना के बाद घरवाले पहुंच गए और आस-पास के लोग भी पहुंच गए। घरवालों में शव को देख चीख-पुकार मच गई। मामले पर बेटे प्रवेश ने ट्रैक्टर चालक पर लापरवाही का आरोप लगाया है। बताया जा रहा है कि भतीजे ने भी हत्या की आशंका व्यक्त की थी।सूचना ...