सोनभद्र, जुलाई 1 -- सांगोबांध। बभनी थाना क्षेत्र के चौना गांव में बुधवार दोपहर करीब चार बजे ट्रैक्टर की चपेट में आने से एक युवक गंभीर रुप से घायल हो गया। आनन-फानन में उसे उपचार के सीएचसी म्योरपुर में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार 35 वर्षीय राजेश कुमार पुत्र हरिशंकर ट्रैक्टर के चपेट में आकर घायल हो गया। बताया गया कि ट्रैक्टर मरम्मत कार्य चल रहा था इसी दौरान पास में खड़ा ट्रैक्टर अचानक स्टार्ट होकर चलने लगा, जिससे सामने खड़े राजेश कुमार को कुचलते हुए आगे बढ़ गया। ग्रामीणों के शोर मचाने के बाद भीड़ जमा हो गई तथा घायल राजेश कुमार को तत्काल म्योरपुर सीएचसी इलाज के लिए ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद ...