गंगापार, दिसम्बर 30 -- घूरपुर, हिन्दुस्तान संवाद मंगलवार शाम थाना क्षेत्र के सारंगापुर बाजार में एक बाइक सवार पेट्रोल पंपकर्मी ट्रैक्टर की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल में भर्ती कराया है। मध्य प्रदेश के रीवा जिला निवासी 47 वर्षीय संतोष मिश्र पुत्र सुखी राम मिश्र इरादतगंज बाजार में पत्नी और दो बच्चों के साथ रहते हैं। संतोष मिश्रा गुजारे के लिए शहर के कल्याणी देवी स्थित एक पेट्रोल पंप पर कर्मचारी हैं। मंगलवार को वे अपनी ड्यूटी पूरी कर बाइक से कमरे पर लौट रहे थे, अभी सारंगपुर बाजार पहुंचे थे कि किसी वाहन से टक्कर हो गई। वाहन की टक्कर से वे बाइक समेत सड़क पर गिर पड़े, इसी समय एनटीपीसी रोड से आ रहे ट्रैक्टर की पहिया उनके ऊपर चढ़ गई, जिससे संतोष बुरी तरह घायल हो गए। सूचना पर पहुंची...