लखीमपुरखीरी, मार्च 3 -- थाना पलिया क्षेत्र के पटिहन रोड स्थित अजीत नगर निवासी पूर्व सैनिक अपने के बेटे के साथ बाइक से रविवार की सुबह थापड़ फार्म के पास स्थित अपने खेत पर जा रहे थे। बताते हैं कि पलिया संपूर्णानगर रोड स्थित अंधरा बाबा के एक टै्रक्टर की चपेट में आने से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को इलाज के लिए सीएचसी भेजा, जहां डाक्टरों ने पूर्व सैनिक को मृत घोषित कर दिया, जबकि उनके बेटे का इलाज जारी है। थाना पलिया क्षेत्र के पटिहन रोड स्थित अजीत नगर निवासी 50 वर्षीय संजय शर्मा रविवार की सुबह अपने बेटे के साथ बाइक से थापड़ फार्म स्थित अपने खेत पर जा रहे थे। बताते हैं कि जैसे ही वह पलिया सम्पूर्णानगर रोड स्थित अंधरा बाबा के पास पहुंचे थे, एक साइकिल सवार युवक को बचाने के चक्कर टै्रक्टर की चपेट में आ गए। ...