रामपुर, अगस्त 9 -- शाहबाद। कांवड़ लेकर लौट रहे कांवड़िये की हादसे के बाद हालत बिगड़ गई। इस बीच साथी कांवड़िये कुछ समझ पाते उसकी मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक सुखपाल (55) सुखपाल कांवड़ियों के बेड़े का ट्रैक्टर चला रहे थे। मुरादाबाद से शाहबाद आते समय मोहन तखतपुर गांव के पास ट्रैक्टर की ई-रिक्शा से टक्कर हो गई। हादसे के बाद वह घबरा गए, जिससे उनकी हालत बिगड़ गई। परिजनों के मुताबिक उन्हें हार्टअटैक पड़ा, जिससे उनकी मौत हो गई। साथी कांवड़िये आनन-फानन में सुखपाल को उपचार के लिए ले गए, लेकिन हालत गंभीर होने के कारण उन्हें बचाया नहीं जा सका। यह भी पढ़ें- ट्रक ने चार कांवड़ियों को रौंदा, हालत गंभीर यह भी पढ़ें- ट्रैक्टर-ट्रॉली के ऊपर रखे डीजे से छू गई हाईटेंशन लाइन, करंट से झुलसे सात बच्चे, एक कांवड़िया की मौत यह भी पढ़ें- अलग-अलग हादसों में 18 कां...