प्रतापगढ़ - कुंडा, जुलाई 29 -- प्रतापगढ़। देहात कोतवाली क्षेत्र के छोटी ईशीपुर निवासी शुभम सिंह 27 जुलाई की रात साढ़े 8 बजे ट्रैक्टर लेकर जा रहा था। आरोप है कि सड़क पर गाय बैठी होने पर उसने हॉर्न बजा दिया। इससे करीब रहने वाले लोगों ने ईंट से मारकर उसका पैर तोड़ दिया और रास्ता बदल लेने की धमकी दी। पीड़ित ने मामले में अंबिका पांडेय उर्फ बब्बू, सूरज पांडेय, मेड़ाल पांडेय और एक अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कराया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...