शामली, अप्रैल 11 -- कांधला। नगर के मोहल्ला शेखजादगान निवासी एक युवक के साथ बिजलीघर रोड स्थित एक दुकान पर मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित ने क्षेत्र के ही एक युवक दुकानदार के खिलाफ कोतवाली में नामजद तहरीर देकर सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। मोहल्ला शेखजादगान निवासी तसलीम पुत्र फरीद ने कोतवाली में दी गई तहरीर में बताया कि वह अपने ट्रैक्टर का बिल निकलवाने के लिए बिजलीघर रोड पर स्थित जनसेवा की दुकान पर जावेद नामक व्यक्ति के पास गया था। पीड़ित का आरोप है कि किसी बात को लेकर उनके बीच कहासुनी हो गई।आरोप है कि बातचीत के दौरान ही जावेद अचानक आग बबूला हो गया और उसने तसलीम के साथ गाली-गलौज करनी शुरू कर दी। जब पीड़ित ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने मारपीट शुरू कर दी। इतना ही नहीं, पीड़ित के अनु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.