जमुई, मार्च 8 -- चकाई । निज प्रतिनिधि चकाई गिरिडीह मुख्य मार्ग में थाना क्षेत्र के सरोन मोड़ के समीप शुक्रवार की रात एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने यात्रियों से भरी बोलेरो में सामने से टक्कर मार दी।​ जिससे बोलोरो सवार 10 लोग घायल हो गए। बोलोरो चालक उमेश मोदी ने बताया कि वह देवघर से अपने घर गिरिडीह जिले के राजधनवार लौट रहे थे। बोलोरो पर दस लोग सवार थे। चकाई गिरिडीह मार्ग में शरण मोड के पास पहुंचते ही सामने से तेज रफ्तार में आ रहे ट्रैक्टर ने अनियंत्रित होकर बोलोरो में टक्कर मारी दी। टक्कर में बोलेरो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। उसमें सवार सभी 10 लोग घायल हो गए।घायलों में घायलों में अक्षय कुमार 17 वर्ष, सूरज कुमार 6 वर्ष,खुशबू देवी 30 वर्ष और प्रदीप मोदी 31 वर्ष , शिवशंकर कुमार 17 वर्ष, प्रियंका देवी, निशु कुमारी 8 वर्ष, प्रिया कुमारी डेढ़ वर्ष,खुश...