उन्नाव, अप्रैल 2 -- पुरवा। कोतवाली क्षेत्र में अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में एक महिला सहित तीन लोग घायल हो गए। गंभीर हालत होने पर चिकित्सकों ने सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। बरभींखेड़ा गांव निवासी 25 वर्षीय पिंकी अपने भाई के साथ पुरवा जा रही थी। रास्ते में एक ट्रैक्टर चालक ने स्कूटी में टक्कर मार दी, जिससे वह गिरकर घायल हो गई। वहीं दूसरी घटना में मनिकापुर निवासी कुलदीप (32) बाइक से रिश्तेदारी जा रहे थे। भदनांग गांव के पास सामने से आ रही बाइक सवार रामबाबू (36) निवासी मीरपुर-भटखेरवा से उनकी टक्कर हो गई। हादसे में दोनों बाइक सवार घायल हो गए। ग्रामीणों ने एंबुलेंस की मदद से घायलों को सीएचसी पहुंचाया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...