ट्रैक्टर और बाइक की टक्कर में युवक घायल
गढ़वा, जून 1 -- केतार, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के दासीपुर गांव में सोमवार की सुबह ट्रैक्टर और बाइक की सीधी टक्कर में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक की पहचान खरौंधी थाना क्षेत्र के करीवाडीह गांव निवासी नवेश अंसारी के रूप में हुई। वह अपनी बाइक से बेलाबार गांव स्थित एक रिश्तेदार के घर जा रहा था। उसी दौरान वह दुर्घटना का शिकार हो गया। दुर्घटना के बाद ग्रामीणों ने उसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवनाथपुर भेजा। जहां प्राथमिक इलाज के बाद चिकित्सकों ने उसके बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.