ट्रैक्टर और बाइक की टक्कर में बाइक सवार दो घायल
बागपत, जून 6 -- बालैनी-पुरामहादेव मार्ग पर गौशाला के समीप ट्रैक्टर और बाइक की टक्कर में बाइक सवार दो घायल। ग्रामीणो ने दोनो घायलों को उपचार के लिये अस्पताल में भर्ती कराया। जानी निवासी संदीप और मोहित शुक्रवार की सुबह बाइक पर सवार होकर पुरामहादेव मंदिर पर दर्शन करने के लिये जा रहे थे।जब वह पुरामहादेव मार्ग पर गौशाला के समीप पहुँचे तो पीछे से आ रहे ट्रैक्टर ने उनको टक्कर मार दी। जिसमें दोनो युवक घायल हो गए मौके पर मौजूद ग्रामीणो ने दोनो घायलों को उपचार के लिये अस्पताल में भर्ती कराया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.