मुंगेर, जून 10 -- हवेली खड़गपुर, एक संवाददाता। रविवार की देर रात हवेली खड़गपुर-गंगटा मुख्य मार्ग स्थित भलुआकोल गांव के समीप एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर और पिकअप वाहन के बीच आमने सामने की जबरदस्त टक्कर हो गई। जिसमें पिकअप चालक समेत ट्रैक्टर पर सवार चार व्यक्ति जख्मी हो गए। जिसमें पिकअप चालक की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार जमुई से भागलपुर की तरफ आम लेने जा रहा पिकअप वाहन और हवेली खड़गपुर से गंगटा की तरफ जा रहा मिट्टी लदा ट्रैक्टर की भलुआकोल गांव के समीप रात दो बजे आमने सामने की जोरदार टक्कर हो गई। जिसमें पिकअप चालक सासाराम के तिवारीडीह निवासी महेंद्र सिंह का पुत्र छोटू कुमार और ट्रैक्टर पर सवार गंगटा थाना क्षेत्र के मगहियाचक मांझी टोला निवासी चंदन मांझी, विनोद मांझी और मनोज मांझी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.