रामपुर, अप्रैल 25 -- नेशनल हाईवे पर डीसीएम और ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर में ट्रैक्टर चालक की मौत हो गई और ट्रैक्टर में बैठे दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। गुरुवार देर रात गंज थाना क्षेत्र के नानकार निवासी फिरासत ट्रैक्टर-ट्रॉली से रामपुर की ओर आ रहे थे। उनके साथ ट्रैक्टर में गांव के ही रहने वाले मुकर्रम व मतलूब भी बैठे थे। रामपुर-काठगोदाम नेशनल हाईवे पर कोयली तिराहे के पास पहुंचते ही एक डीसीएम ने उनके ट्रैक्टर में टक्कर मार दी। हादसे में ट्रैक्टर चला रहे फिरासत व उनके दोनों साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। यह भी पढ़ें- खड़े ट्रक में बस ने मारी टक्कर, डीसीएम चालक की मौत सूचना पर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और तीनों घायलों को जिला चिकित्सालय भिजवाया। जहां चिकित्सकों ने फिरास...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.